मुरादाबाद, जेएनएन। Railway Station Masters on Leave : देश भर में 31 मई को ट्रेनों का संचालन बिना स्टेशन मास्टर के होगा। दरअसल, अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर मंडल भर के स्टेशन मास्टर 31 मई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। स्टेशन मास्टरों ने इसके लिए अभी से आवेदन करना शुरू कर दिया

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी संजय गोस्वामी ने बताया कि देश भर से स्टेशन मास्टर पांच सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चला रखा है। कंट्रोलर को पांच हजार रुपये प्रत्येक माह दिए जाते हैं। इसी तरह से गार्ड को 30 फीसद रनिंग भत्ता मिलता है। स्टेशन मास्टर भी ट्रेन संचालन का काम करते हैं, लेकिन उन्हें किसी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जाता है। रात्रि ड्यूटी के दौरान मिलने वाला भत्ता भी बंद कर दिया गया।

स्टेशन मास्टर पदोन्नत होकर स्टेशन अधीक्षक तक बन सकते है, उसके आगे पदोन्नति का रास्ता बंद हो जाता है। स्टेशन मास्टर के लंबे समय से रिक्त पद हैं, इससे स्टेशन मास्टर को 12 से 16 घंटे तक ड्यूटी करना पड़ती है। स्टेशन मास्टर की कमी के कारण स्टेशन मास्टर को छुट्टी तक नहीं मिल पाती हैं। नई पेंशन योजना को बंद पुरानी पेंशन योजना लागू करने की भी मांग की जा रही है। एसोसिएशन के आह्वान पर मुरादाबाद रेल मंडल के सभी स्टेशन मास्टर 31 मई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके लिए प्रार्थना पत्र भेजना शुरू कर दिया है।

बिजनौर से मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *