रिपोर्ट: ओमप्रकाश पाठक

🔵पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा देर रात्रि थाना सासनी पर विवेचकों का अर्दली रुम किया गया। अर्दली रुम में अपराध व विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा लम्बित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के संबंध में सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना सासनी पर अर्दली रूम में विवेचक/अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर लंबित अभियोगों की विवेचना, आंशिक रूप से लम्बित विवेचनाएं, लंबित जांच प्रार्थना पत्रों व लंबित प्रारंभिक जांचो आदि की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं विशेषकर महिला संबंधी अपराधों तथा एस0सी0एस0टी0 एक्ट से संबंधित अभियोगो के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

गैंगेस्टर के प्रकरणों में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 14(1) के प्रकरणों में सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा अपराधियों के विरूद्ध खोले गए एच0एस0, अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर ज्यादा से ज्यादा गैंग रजिस्ट्रेशन हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ित फरियादियों के आने पर उनकी समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उसका तत्काल निस्तारण किया जाए।

इसके अतिरिक्त महोदय् द्वारा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाना के माल का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित रूप से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए । इसके साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन एवं प्रचलित अभियानों के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

हाथरस से ओम प्रकाश पाठक की रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।