ब्यूरो प्रमुख इन्द्र जीत वर्मा

बाराबंकी। रविवार को श्री राम वन कुटीर हडियाकोल आश्रम पर आपसी सहयोग से ग्राम पंचायत टिकरा पट्टी के प्रधान वीरेंद्र यादव द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
आपको बताते चलें कि मानवता की सेवा के लिए विश्व प्रसिद्ध श्री राम वन कुटीर हड़िया कोल आश्रम जहां पर 09 जनवरी से लेकर 25 जनवरी 2025 तक निशुल्क विशाल नेत्र शिविर के तहत नि:शुल्क आपरेशन हो रहे हैं। जिसमें हार्निया, बवासीर, यूट्रस के आपरेशन नेत्र आपरेशन के बाद से शुरू होंगे जिनका रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है।

इस विशाल शिविर में बाराबंकी जनपद से लेकर गैर जनपद व गैर प्रान्तों तक के गरीब मरीज स्वास्थ्य लाभ हेतु हजारों की संख्या में शिविर में आते है। इस आश्रम में क्षेत्रीय गणमान्य लोगों द्वारा आपसी सहयोग से 12 जनवरी 2025 को आश्रम पर विराजमान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर एक विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद रूपी भोजन मरीजों के साथ आए सहयोगियों को वितरण किया गया।
इस अवसर पर वीरेन्द्र प्रधान,ललित प्रधान,डॉ रवि वर्मा,डॉ तरुण वर्मा,रामसनेही कोटेदार,सूरज वर्मा,मुलायम,अली हुसैन,कल्लू,सुनील रावत,राधेश्याम,मनमोहन सिंह, सत्यम,वाहिद,महेंद्र वर्मा,देवेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।