रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

दातागंज संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी को माल्यार्पण व नमन के साथ संविधान गौरव अभियान का शुभारंभ करते हुए ग्राम रोहरी, गलौथी व अटसेना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि अपने राजनैतिक लाभ के लिए संविधान के प्रति जैसा घिनौना दुष्प्रचार भाजपा विरोधी विपक्षी दलों के द्वारा किया जा रहा है उसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि संविधान आस्था और श्रद्धा का विषय है, संविधान सत्ता प्राप्ति का विषय नही हो सकता है। उन्होनें कहा कि संविधान का सम्मान करने के साथ मोदी-योगी की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है।


अध्यक्षता करते हुए दलित भाजपा नेता हेमचंद्र गौतम ने संविधान को लेकर राजनीति कर रहे कांग्रेस व सहयोगी दलों को चेताते हुए कहा कि भाजपा ही ऐसा दल है जो संविधान को मजबूत कर बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है, उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार की ओर से दलितों के लिए शुरू की गई अनेक कल्याणकारी योजनाओं और अम्बेडकर के पंच तीर्थ के विकास के बारे में विस्तार से बताया।


भाजपा आईटी विभाग के जिला सह संयोजक देवेश तोमर ने भी कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए संविधान की प्रतियां दिखाकर ओछी राजनीति कर रहे विपक्षियों से सावधान रहने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें याद होना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी जी पहली बार संसद पहुंचे तो सीढ़ियों को प्रणाम किया और संसद के अन्दर संविधान को माथे पर लगाया इससे बड़ा संविधान का सम्मान क्या हो सकता है। संचालन कर रहे भाजपा नेता राजीव सिंह तोमर ने भी बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों और संविधान में दिए गए अधिकारों के बारे में बताया।


कार्यक्रमों में मुख्य रूप से नव निर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष वीर सिंह, अंशुल सागर, सुरेश गौतम, शिव सिंह यादव मुखिया, विवेक माथुर, अजय पाल सिंह, ओमवीर सिंह (पप्पू), राजकुमार (राजू), कुलदीप यादव बीडीसी, सुमित कुमार, दीपू सिंह आदि मुख्य रूप से भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।