रिपोर्ट: राहुल राव


नीमच। मध्यप्रदेश राज्य केश शिल्पी मण्डल अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) नन्दकिशोर वर्मा ने नगरपालिका नीमच में केश शिल्पी बंधुओं की सहायता, केश शिल्पी कार्ड बनाने एवं मध्यप्रदेश राज्य केश शिल्पी मण्डल की अन्य योजना एवं विश्वकर्मा योजना सम्बंधित कार्य करने हेतु लोकेश चांगल पिता सुरेश चांगल को मण्डल का प्रतिनिधि नियुक्त किया है।


उल्लेखनीय है कि लोकेश चांगल पिछले कई वर्शों से छात्र राजनीति से जुडे हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता के रूप में कार्य रहे हैं तथा निरंतर जरूरतमंद और समाजसेवा में लगे हैं तथा समाजहित के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त म.प्र.राज्य केश शिल्पी मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने श्री चांगल की कुशल कार्यशैली को देखते हुए लोकेश चांगल को नीमच की जिम्मेदारी सौंपी है। श्री चांगल की नियुक्ति से सेन समाज में हर्श की लहर व्याप्त है।
लोकप्रिय विधायक दिलीपसिंह परिहार ने श्री चांगल को साफा बांधकर स्वागत किया और कहा कि निश्चित ही श्री चांगल सेन समाज के लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलवाएंगे, जिससे जिले में विश्वकर्मा योजना, केश शिल्पी योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ केश शिल्पियों और सेन समाज को त्वरित और आसानी से मिल सकेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed