बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 26 जनवरी

Id.no UP3105872262804MAR06081985

Ref.no 22AUG2024LMP001727

लखीमपुर खीरी में आज दिनांक 26-01-2025, दिन रविवार को विद्या भारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर/शिशु वाटिका मिश्राना लखीमपुर में अपने देश का 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कैलाश नाथ सेठ एवं जितेंद्र साहनी ने ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। घोष वादन, राष्ट्रगान, उद्घोष, भारत माता आरती के उपरांत मां सरस्वती की वंदना संपन्न हुई। प्रधानाचार्य मुनेंद्र दत्त शुक्ल जी ने अतिथि परिचय एवं स्वागत कराया। साथ ही सत्र 2023-24 में मेधावी परीक्षा में प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता शिशुओं भैया आदर्श मिश्रा व धनंजय दीक्षित को ₹3100 की चेक देकर सम्मानित किया गया। भैया अमितोष मिश्रा ने अंग्रेजी में, भैया विश्वेंद्र बाजपेई ने हिंदी में तथा बहिन कीर्ति कश्यप ने संस्कृत में गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर भैया बहिनों का झांकी सहित पथ संचलन नगर के प्रमुख मोहल्लों से निकाला गया। मां सरस्वती, रानी अहिल्याबाई होलकर, सुखदेव, भगत सिंह एवं राजगुरु का बलिदान तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की झांकियां तथा लक्ष्मीबाई वाहिनी, रानी अहिल्याबाई वाहिनी, विवेकानंद वाहिनी, लव कुश वाहिनी, दुर्गा वाहिनी एवं घोष वाहिनी में सजकर आए शिशु विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय में वापस आने पर सभी भैया बहनों एवं अभिभावकों को प्रसाद वितरण किया गया।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *