बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 25 जनवरी

Id.no UP3105872262804MAR06081985

Ref.no 22AUG2024LMP001727

गोला गोकरण नाथ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख स्थलों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में नगर पालिका भवन, अशोक चौराहा और इंद्रा पार्क को विशेष रूप से प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से तिरंगे के रंगों में सजाया गया। इस पहल से पूरा क्षेत्र देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।
इसी कड़ी में क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में गोला कोतवाली को भी रंग-बिरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर तिरंगे के रंगों में नजर आया। यह विशेष सजावट न केवल गणतंत्र दिवस के उत्सव को प्रतिबिंबित करती है, बल्कि नागरिकों में देशप्रेम की भावना को भी जागृत करती है। स्थानीय नागरिकों ने इस सजावट की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कई लोग सेल्फी लेने के लिए इन स्थानों पर पहुंचे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *