▪️ गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 आई-20 कार बरामद।

अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी खतौली श्री राम आशीष यादव तथा थाना प्रभारी मंसूरपुर श्री उमेश रोरिया तथा थाना खतौली श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 28.01.2025 को थाना मंसूरपुर व थाना खतौली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनेजर से फोन पर 02 करोड रूपये की रंगदारी मांगने के अभियोग में वांछित सहित 02 अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड़ नावला-कोठी मार्ग पर से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा 01 आई-20 कार बरामद की गयी। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मुठेभड़ में घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कम्पनी के मैनेजर को फोन पर खुद को सुशील उर्फ मूंछ गैंग का सदस्य बताते हुए 02 करोड रूपयों की रंगदारी मांगी गयी तथा धमकी दी गयी। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा सुशील उर्फ मूंछ तथा गैंग के सदस्यों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 20/2025 धारा 308(5)/352/351(4)/111(2) /111(3)/111(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना मंसूरपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

रिपोर्ट । रूखशीद अहमद

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।