लखनऊ
:यूपी मदरसा शिक्षा परिषद ने 2025 में होने वाली मुंशी (सेकेण्डरी फारसी), मौलवी (सेकेण्डरी अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी अरबी/फारसी) परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 17 से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेंगी।

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी. हालांकि, शुक्रवार को केवल एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि मुंशी-मौलवी परीक्षाओं में कुल 6 प्रश्नपत्र होंगे, जबकि आलिम परीक्षा में 5 प्रश्नपत्र होंगे. परीक्षा में लगभग 90 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. परीक्षा के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके साथ ही मदरसा बोर्ड के अधिकारी लखनऊ से ऑनलाइन निगरानी करेंगे।परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड समय से पहले मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे. यहां से छात्र-छात्राएं डाउनलोड कर सकेंगे।रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।