काशी का ॐ सेवा संस्थान भी दे रहा है महा कुंभ में अपनी सेवाएं।

रोहित सेठ

वाराणसी काशी की पुरानी पंजीकृत सामाजिक संस्थाओं में से एक संस्था ॐ सेवा संस्थान, जिसकी अध्यक्ष रीता जोशी है, के द्वारा महा कुंभ में संस्था के कार्यकारिणी के सदस्य और अन्य लोगों की टीम बनाकर वॉलेंटियर के रुप में जन सेवा का कार्य किया जा रहा है। संस्था के उपाध्यक्ष, समाजसेवी वैभव पाराशर, गाजियाबाद ने बताया के संस्था ने महा कुंभ के प्रारंभ होने से पहले काशी में संस्था की बैठक में महा कुंभ में संस्था के सहयोग और सेवा के विषयों पर चर्चा की थी जिसमें निर्धारित हुआ था कि संस्था के द्वारा श्रद्धालुओं की सहायता और सेवा के लिए कुंभ मेले में संस्था द्वारा पोषित करीब 150-200 वॉलेंटियर की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो कि वहां पर खोया पाया विभाग की भांति, वृद्ध और बच्चों श्रद्धालुओं के आवागमन, स्नान में सहायता करेंगे और खाने पीने का राशन, सामान श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा और ये काम अब बखूबी हो रहा है। संस्था के सचिव सरस चंद्र जोशी जी के निर्देश पर इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा संस्था काशी, हापुड़, गाजियाबाद, बिजनौर, आगरा, गुजरात और बिहार, मध्य प्रदेश आदि के श्रद्धालुओं के जत्थों के प्रस्थान, यात्रा, रहना, खाने पीने भी सहयोग और सुविधा उपलब्ध करा रही है। महा कुंभ जैसे महा पर्व पर योगी सरकार के द्वारा किए गए शानदार अभूतपूर्व व्यवस्था के साथ देश भर से ज्यादा से ज्यादा हिंदू श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में महा कुंभ जैसे महा पर्व में आस्था की डुबकी लगा सके उनको।सेवा का धार्मिक उद्देश्य यही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।