बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 31 जनवरी

Id.no UP3105872262804MAR06081985

Ref.no 22AUG2024LMP001727

गोला गोकर्णनाथ विजय शुक्ल रिंकू, नगर पालिका अध्यक्ष गोला गोकर्णनाथ एवं गोला टूरिज्म द्वारा संयुक्त तत्वावधान में 01 व 02 फरवरी को आयोजित होने वाले एवं चाइनीज मांझे के विरुद्ध जागरूकतापरक आयोजन छोटी काशी पतंग महोत्सव की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें पंजीकरण को आधिकारिक रूप से बंद किया गया, महोत्सव में पचास प्रतिभागियों के पंजीकरण को क्रमबद्ध किया गया साथ ही कई बच्चे कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक थे परन्तु आयु सीमा से कम होने के कारण उन्हें मुख्य आयोजन में शामिल नहीं किया जा सकता था इसलिए आयोजन समिति द्वारा उन्हें ओपन प्रतिभाग करने की अनुमति दी गई व सभी को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देने पर सहमति बनी। कार्यक्रम से जुड़ी हुई सभी बातों पर मंथन कर उनको अंतिम स्वरूप दिया गया। आयोजन से जुड़ी हुई सभी व्यवस्थाओं का पुनर्निरीक्षण किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. योगेश कनौजिया, डॉ. सौरभ दीक्षित, राजेंद्र सोनी, एड. सुमित शाह, डॉ. आदर्श दीक्षित एवं कुलदीप तिवारी शामिल हैं, उन्होंने निर्णय संबंधी विचार समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जिनको अनुमति प्रदान की गई। आयोजन समिति में नगर पालिका परिषद गोला अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू, गोला टूरिज्म संगठन के अध्यक्ष विनायक श्रीवास्तव, प्रबंधक प्रेम गुप्ता, सचिव मिलिंद शुक्ल, मंत्री अनुज त्रिवेदी, रविन्द्र कटियार एवं लवकुश अवस्थी उपस्थित रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *