संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकेडमी (सारा) ने किया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

रोहित सेठ

वाराणसी वसंत पंचमी के पावन पर्व पर ‘सारा’ के तत्वाधान मेंअष्टभुजी मंदिर हनुमान धर्मशाला, शिवपुर में एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुर के पूर्व पार्षद श्री रोहित मौर्य जी उपस्थित रहे. इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी से 8 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने बसंत पंचमी से जुड़े विषयों पर सुंदर चित्र बनाए। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, रंग संयोजन और प्रस्तुतिकरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया। मुख्य अतिथि श्री रोहित मौर्य ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का भी कार्य करती हैं।

‘सारा’ ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में कला के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में रोहित मौर्य जी ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आयोजकों को इस सार्थक पहल के लिए बधाई दी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *