वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बदायूँ श्री डा0 ओ0पी0 सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे रात्रि चैकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना जरीफनगर मय पुलिस बल द्वारा दिनाँक 20-05-2022 की रात्रि में लगभग 11.00 बजे जनपद बार्डर पर बैरियर लगा कर चेकिग कर रहे थे । तभी थाना प्रभारी द्वारा देखा कि एक रोडवेज बस सम्भल की तरफ से आ रही थी बस के पीछे नीचे की तरफ आग लगी हुई थी।

थाना प्रभारी द्वारा तत्काल बस को रुकवाकर मय पुलिस बल के बस में सवार लोगों को जल्दी से उतारा गया तथा जवानो के साथ बस में लगी आग को बुझवाया गया । सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट करके बदायूँ भेजा गया । यात्रियों द्वारा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गयी तथा धन्यवाद दिया ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *