रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
बदायूं
🔵अनुमानित लागत 50 लाख से 430 मीटर लंबाई निर्माण विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया के प्रयास से हुआ है।
🔵दातागंज ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया 138 वर्षों बाद थाना हजरतपुर बाउंड्री वॉल का निर्माण हुआ है।
ब्रिटिश के शासन से नहीं थाने की बाउंड्री वॉल नहीं थी उक्त थाना कटरी में स्थिति था। यहां कोई थाना प्रभारी आने से अपनी सजा मानते थे जब कि यह अंग्रेजी शासन काल में सन 18 87 में स्थापित हुआ था इस थाने की दातागंज कोतवाली अलापुर कोतवाली चौकी हुआ करती थी यहां खाने पीने की कोई व्यवस्था भी नहीं थी गंगा का पानी थाना परिसर में आ जाता था यहां जंगली जानवर अक्सर आते जाते रहते थे काफी दिक्कत का सामना करना पढ़ता था तो इसको क्षेत्राधिकारी दातागंज के के तिवारी ने क्षेत्रीय विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया को अवगत कराया तो उन्होंने अपने म्याऊं ब्लॉक प्रमुख से कहा कि इस थाना परिसर की बाउंड्री बाल क्षेत्र पंचायत निधि से करा दी जाए।

ब्लॉक प्रमुख के सी शाक्य ने विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया को लाकर भूमि पूजन कराकर निर्माण कार्य तुरंत चालू करा दिया और थाना परिसर की बाउंड्री बाल चारों तरफ बनाकर तैयार करा दी गई इस मौके पर एस एस पी बृजेश कुमार सिंह ने ब्लॉक प्रमुख के सी शाक्य की , भूरि भूरि प्रशंसा की साथ में विधायक जी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत एस एस पी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया के साथ थाने में बन रहे आवास का निरीक्षण किया आवश्यक दिशा निर्देश दिए, वही केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा हजरतपुर थाने में पुलिस के लिए भोजनालय के हाल का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा।

इस मौके पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ केके तिवारी,एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह,ब्लॉक प्रमुख उसावां दिनेश सिंह प्रधान बंधु मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
इस मौके जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक सदर बदायूं महेश चंद्र गुप्ता, डीसीडीएफ रविंद्रसिंह, दातागंज चेयरमैन पति अनूपगुप्ता,उसावां ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश सिंह ,दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह,म्याऊं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के शाक्य,समरेर ब्लॉक प्रमुख पति धीरज सक्सेना सहित मौजूद रहे एस एस पी ब्रजेश कुमार सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया।

