कज्जाकपुरा स्थित आदमपुर जोन में अवैध अतिक्रमित दीवालो को ढहाया।

रोहित सेठ

वाराणसी में कज्जाकपुरा में ई.पी.सी. मोड के अन्तर्गत यूनिटी मॉल नगर निगम वाराणसी की संपत्ति पर शासन द्वारा प्रस्तावित है। उक्त यूनिटी मॉल के निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल पर साफ सफाई एवं अवैध अधिकरण हटाए जाने थे, जहां पर कतिपय सफाई कर्मियों के द्वारा अवैध रूप से निर्मित झुग्गी झोपड़ियों को भी हटाया जाना था। नगर निगम वाराणसी के द्वारा पूर्व में अतिक्रमित व्यक्तियों को हटाने के लिए चार बार नोटिस जारी किया गया था जिसे सभी लोगों के द्वारा अपने सामानों सहित हटा लिया गया था सिर्फ दीवारें खड़ी थी जिसे आज नगर निगम के द्वारा ध्वस्त करते हुए मालवा हटाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रस्तावित भूमि पर से अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में माननीय न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त नहीं है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *