प्रयागराज महाकुंभ में अपनी कमी छिपाने के लिए योगी सरकार पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा लिख रही है– राघवेंद्र चौबे।

रोहित सेठ

वाराणसी महानगर अध्यक्ष कांग्रेस राघवेंद्र चौबे ने एक बयान जारी कर कहा की* – *प्रयागराज महाकुंभ में अपनी कमी छिपाने के लिए योगी सरकार पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा लिख रही है।सही मायने में तो महाकुंभ में हुए हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि प्रदेश संभालना योगी जी आपके बस की बात नही है।जो पत्रकार महाकुंभ के हादसों का सच उजागर कर रहें है उन लोगो पर यह योगी – मोदी सरकार मुकदमा कर रही है शर्म आना चाहिए सरकार को खूब प्रचार प्रसार मार्केटिंग इवेंट किया पर धरातल पर शून्य थे जिसका खामियाजा हजारों – हजार जनता की मौत के रूप सामने आया कई हजार घायल हुए सरकार तो आंकड़ा छिपा रही है और आंकड़ा पूछने वाले और आकड़ा बताने वालो पर कार्यवाही की जा रही है।क्या यही रामराज्य है ? महाकुंभ में जिन लोगों के अपने बिछड़ गये हैं, सूचना के अभाव में उनके अंदर ये आशंका जन्म ले रही है कि कहीं उन्होंने अपने परिवार, परिजनों को हमेशा के लिए तो नहीं खो दिया है। इस आशंका को दूर करने के लिए एक सरल उपाय ये है कि सरकार महाकुंभ हादसे में जीवन गँवानेवालों की सूची जारी कर दे। यदि मृतक चिन्हित नहीं हैं तो उनके वस्त्र-चित्रादि माध्यम से पहचान करायी जाए।इस प्रयास से आशंकाओं का उन्मूलन होगा और तीर्थयात्रियों में इस आशा का संचार होगा कि उनके अपने खोए ज़रूर हैं, पर सद्प्रयासों आज नहीं तो कल मिल ही जाएंगे।पर यह सरकार प्रयास के बजाए लीपापोती के लगी में हुई है साक्ष्य को मिटाने का कार्य कर रही है योगी जी अगर आप सही मायने में अपने आपको संत कहते है तो संत धर्म का पालन करिए सच के साथ खड़े रहिए झूठ का ढोंग मत करिए।महाकुंभ में हुए हादसों पर पत्रकारों पर मुकदमा योगी सरकार के कायरपन व नकारेपन को दर्शाता है पत्रकारों पर से झूठा मुकदमा वापिस हो अन्यथा हम कांग्रेसजन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *