शबेरात, रमज़ान के पूर्व समुचे नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग।

रोहित सेठ


वाराणसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन ने जारी संयुक्त प्रेस रिलीज में कहा कि शबेरात,रमज़ान के पूर्व समूचे नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की । उक्त नेताओं ने कहा कि मुस्लिम समाज का धार्मिक त्योहार शबेरात 13 फरवरी को है जबकि 28फरवरी से मुक़द्दस महीना माहे रमज़ान शुरू हो रहा है उसके पहले समूचे नगर के प्रत्येक वार्डों में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जाए। धार्मिक स्थलों कब्रिस्तान, इमामबारगाह, मजारों,मस्जिदों के साथ-साथ प्रत्येक इलाकों में प्रतिदिन झाड़ू सफाई चुने का छिड़काव ,वैक्सीन का छिड़काव कराया जाए प्रत्येक धार्मिक स्थलों के इर्द-गिर्द के साथ-साथ समूचे नगर में खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के साथ-साथ विद्युत और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई जाए खराब पड़े हैंड पंपों की मरम्मत कराई जाए।आये दिन सीवर ओवर फ्लो समस्या समान्य है, लचर सीवर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
उक्त नेताओं ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से अविलंब समस्या के समाधान करने की मांग की है, साथ ही जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की, क्योंकि शबेरात में मुस्लिम समुदाय के लोगों की सारी रात कब्रिस्तान, इमाम बारगाह,दरगाह मजारों में आवाजाही लगी रहती है, उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से जिला प्रशासन कि है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति किया गया जागरूक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट MD NEWS बहुआयामी समाचार पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतकों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।