विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर उजाला सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन।

रोहित सेठ

वाराणसी कैण्ट रोडवेज स्थित काशी के प्रथम कॉरपोरेट सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल उजाला सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से उजाला सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल में कैंसर के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य को रेखांकित किया व कैंसर चिकित्सा के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

कैंसर विभाग के पूर्वाचल के जाने माने डाक्टर डॉ. सुधेन्दु शेखर एवं वरिष्ठ गैस्ट्रो चिकित्सक डॉ. गोपाल शरण सिंह उजाला सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल में कैंसर के क्षेत्र में अपनी अभूतपूर्व सेवायें प्रदान कर रहें है।

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण फरवरी माह में उजाला सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल के द्वारा हॉस्पिटल में उपलब्ध कैंसर की रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जांच, इण्डोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी पर 25 प्रतिशत की छूट व कैंसर का ओपीडी परामर्श निःशुल्क उपलब्ध होगा।

सिग्नस ग्रुप के चेयरमैन प्रबल घोष, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुचिन बजाज व जोनल डायरेक्टर डॉ. प्रसून कुमार ने कैंसर के क्षेत्र में आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

उजाला सिग्नस ग्रुप की यह कैंसर चिकित्सा ईकाई पूर्वांचल के कैंसर मरीजों के लिये वरदान साबित होगा।

ज्ञातव्य है कि उजाला सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल में मुख्यतः कैंसर सर्जरी, हृदय रोग, न्यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, ट्रामा, घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, गैस्ट्रो व लीवर डिपार्टमेंट, गुर्दा रोग विभाग, बाल रोग एवं स्त्री रोग आदि विभागों की सुविधायें मुख्यमंत्री राहत कोष, आयुष्मान भारत, उत्तर प्रदेश दीनदयाल उपाध्याय कार्ड एवं सभी टीपीए कार्ड, उत्तर पूर्वी रेलवे, एनसीएल द्वारा कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

इस प्रेसवार्ता में वरिष्ठ चिकित्सक व पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार राय, वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. सुधेन्दु शेखर, गैस्ट्रो मेडिसीन विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शरण सिंह, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सफीर हैदर, यूनिट हेड डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जीएम राजीव रंजन आदि उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति किया गया जागरूक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट MD NEWS बहुआयामी समाचार पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतकों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।