-महीने पहले हुई थी शादी, फांसी पर लटका मिला शव।


औरैया। कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां एक नव विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान प्रिया के रूप में हुई। जिनकी शादी पिछले साल 14जुलाई को फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर राजेंद्र कुमार राजपूत के साथ हुई थी।
कुंडे से लटका मिला शव प्रिया अपने ससुराल से 4फरवरी को प्रतापपुर आई थी। गुरुवार की सुबह जब परिजनों ने उन्हें घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका हुआ देखा, तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और कोतवाल राजकुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर मृतका के ससुराल के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच गहनता से कर रही है। आत्महत्या का पता लगाने में जुटी है।

रिपोर्टर।गुरदीप सिंह कानपुर देहात बहुआयामी समाचार पत्र

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *