रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784
मितौली खीरी। एसडीएम रेणु मिश्रा ने गुरुवार शाम मितौली विकास खंड क्षेत्र स्थित लोहन्ना गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में रह रहे गौवंशों की स्थिति का जायजा लिया और उनके रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने ठंड के प्रभाव को देखते हुए गौवंशों को रात के समय ओस व ठंड से बचाने के लिए टाट के बोरे ओढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने स्थानीय पशु चिकित्सक को समय-समय पर गौवंशों का चिकित्सीय परीक्षण सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
निरीक्षण के दौरान गौशाला प्रबंधन से भी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की अपील की गई। एसडीएम ने कहा कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

