शाहजहांपुर/निगोही – निगोही पुलिस की लापरवाही इस समय चरम पर है जहां एक ओर एक युवक का अज्ञात में शव मिला था था वहीं पुलिस का कहना है कि उस युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है दरअसल शाहजहांपुर पीलीभीत मार्ग पर खनंका पुल से पहले धुल्लिया पुलिया के पास एक अज्ञात शव की सूचना मिली थी जिसके बाद एम्बूलेंस द्वारा उसको निगोही सीएचसी ले जाया गया।

शव पर चोट के निशान थे और खून भी बह रहा था मौके पर पहुंचे निगोही सीएचसी प्रभारी डॉ नितिन चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद लगभग तीन घण्टे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी निगोही थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उस युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *