✒️ रिपोर्ट : आलोक मालपाणी

सहसवान/बदायूं : डी.पी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एन.एस.एस. के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज चतुर्थ दिवस था।आज सामाजिक कुरीतियां और उनका उन्मूलन के अंतर्गत महिलाओं की शिक्षा, समस्याएँ व सुरक्षा विषय पर एक रैली निकाल कर स्वयंसेवकों ने कार्य स्थल ग्राम प्रीतम नगला में ग्रामीणों को जागरूक किया और उन्हें नारी शिक्षा, समस्याएँ व सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया।वौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों ने ” दहेज का राक्षस ” और ” वहन की पढ़ाई ” नाटकों का मंचन भी किया। जिसमें शिवम, अल्फ़ाज़, प्रियंका, सूरज, योगिता, निक्की, पूनम, नीलम, शारदा आदि ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में वाणिज्य प्रवक्ता तृप्ति सक्सेना ने कहा कि आज के युग में नारी शिक्षा अति आवश्यक है।

एक शिक्षित नारी कम से कम दो घरों और दो पीढ़ियों को न केवल शिक्षित करती है वल्कि उनके लिये आदर्श या प्रेरणा भी बनती है। नारी सम्मान अप्रत्यक्ष रूप से सम्पूर्ण समाज का ही सम्मान होता है। इसीलिये नारी हमारी भारतीय संस्कृति में सदैव अग्रणी व पूजनीय रही है।कार्यक्रम में प्रो. नितिन माहेश्वरी, मोहित भारद्वाज, दिव्यांश सक्सेना, अनुष्का माहेश्वरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में प्रियंका, शिवम ठाकुर खुशबू, शिवम, योगिता, धनुष पाल, अमित, शिवम, शिवम शर्मा, अल्फ़ाज़, कालीचरण, मुहम्मद शमी, सूरज, पूजा, नीलम, शारदा, निक्की, चांदनी, पूनम, नीता, आदि का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अनुष्का माहेश्वरी ने किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *