वाराणसी शिवपुर सुद्धीपुर स्थित फोनिक्स हॉस्पिटल में आशा कार्यकर्ताओं की हुई एक बैठक।

रोहित सेठ

वाराणसी फोनिक्स हॉस्पिटल शिवपुर सुद्धिपुर में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । बैठक में गरीब असहाय की बीमारी वह ऑपरेशन तथा बेहतर इलाज एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई बैठक में गर्भवती महिलाओं, कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की देखभाल सहित कई स्वास्थ सम्बन्धित विषयो पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा चर्चा की गई ! बैठक के संचालक सचिन सेठ फोनिक्स हॉस्पिटल पी.आर.ओ. द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क उपचार तथा अत्याधुनिक सुविधाओं से होने वाले ऑपरेशन की जानकारी दी तथा आयुष्मान योजना से बंचित क्षेत्र के सभी ग्रामीण एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की कम खर्च में बीमारी के बेहतर इलाज तथा सफल ऑपरेशन की बात बताई गई वहीं आशा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया एवं लोगों को अधिक जागरूक करने की अपील की गयी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed