बदायूँ।दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि उद्यमिता बढ़ाने एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश के शिक्षित युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए ही योगी सरकार ने यह योजना संचालित की है। उन्होंने सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया कि इस योजनान्तर्गत लक्ष्यों के अनुरूप आवेदन पत्रों को प्राप्त कर बैंकों को भेजना सुनिश्चित करें जिससे समय से ऋण वितरण सुनिश्चित हो सके। शिविर में उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय व खण्ड विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने भी इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं के पास अपना उद्यम लगाकर स्वरोजगार करने का मौका प्रदेश सरकार ने उपलब्ध कराया है जिसमें युवाओं को बिना गारंटी वाला पांच लाख रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।


आयोजित शिविर में मुख्य रूप से एडीओ पंचायत जितेन्द्र कुमार, एपीओ नीरज कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर कुमार सिंह,रजत राठौर, लखविंदर सिंह, सुनील कुमार, मो.अली जावेद अख्तर, भाजपा नेता देवेश तोमर, वीर सिंह, नरेश पाल, कुलदीप सिंह सिसौदिया, भूपेन्द्र कश्यप, गोविंद चौहान, अभिषेक सिंह, मुलायम सिंह आदि के अलावा भारी संख्या में शिक्षित युवा भी उपस्थित थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *