बदायूं। राजेश कुमार सिंह (राष्ट्रीय प्रसार) बदायूं- उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर में अराजक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है इसके प्रभाव का इतना भय उत्पन्न है कि प्रशासनिक अधिकारी भी इनके दबाव में कार्य करने को विवश हैं उदाहरण के तौर पर अवगत करा दें कि प्रथम घटना में अपाहिज युवती की खुद की जमीन पर बनी रहन-सहन का एकमात्र सहारा उसकी झोपड़ी एसडीम की उपस्थिति में बिना कोई कानूनी प्रक्रिया का पालन करे जला दी गई।

द्वितीय घटना में अपने चाचा की पिटाई पर निर्दयता से उसके प्राइवेट पार्ट में फावड़े का डंडा कर प्रताड़ना देने के विरोध में युवक संजय लोधी ने किया तो उसको मार कर जंगल में पेड़ पर लटका दिया सिर्फ हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा अभीतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है इस प्रकार अन्य दर्जनों घटनाएं हुई हैं जिससे क्षेत्रीय शासन-प्रशासन की अनदेखी से अमानवीयता व अराजकता अपने चरम पर है जिसके विरोध में लोधी समाज सेवा नायक लोधी सेना राष्ट्रीय संगठन के द्वारा सभी पीड़ित लोग व क्षेत्रवासी आज ज्ञापित कर मांग करते हैं कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत कराया जाए। अराजक तत्वों के आतंक को समाप्त किया जाए जिन घटनाओं का उल्लेख किया है इसकी जांच सीबीआई द्वारा कराई जाए तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।


पीड़ितों के मुकदमों की सुनवाई फास्टट्रैक-कोर्ट में हो और इनको क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया जाए। उक्त विषय में संतोष जनक करवाई के लिए संगठन व समाज 30 दिन की समय अवधि तक प्रतीक्षा करेंगे अन्यथा की स्थिति में न्याय हेतु बड़े आंदोलन करने के लिए वाध्य हैं।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष धर्मपाल लोधी, अरविंद राजपूत, पंकज लोधी, धर्मेंद्र लोधी, लालाराम लोधी, लालसिंह लोधी, गजराज लोधी, जितेंद्र लोधी, महेश लोधी, विनोद लोधी, नंदकिशोर लोधी आदि लोधी समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *