तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)


बाराबंकी: फतेहपुर ब्लॉक के विभिन्न न्याय पंचायत क्षेत्रों में संकुल बैठक का आयोजन हुआ। इसी क्रम में मंगलवार को हसनपुर टांडा न्याय पंचायत की बैठक कंपोजिट स्कूल हसनपुर टांडा में नोडल सुनीत वर्मा के निर्देशन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
हसनपुर न्याय पंचायत के बैठक प्रभारी सुनीत वर्मा ने ने विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से टीएलएम आधारित शिक्षण, एसेसमेंट बिल्डिंग शेयरिंग , पाठ्योजना आधारित शिक्षण का प्रस्तुतीकरण आदि पर चर्चा शामिल रही, शिक्षकों के बीच आपसी संवाद, अनुभव साझा करने, समस्याओं के समाधान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। संकुल बैठक को शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने एवं निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताया गया। हसनपुर टांडा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राम सुचित ने सभी का धन्यवाद दिया। बैठक में डॉ विकास चंद्र शर्मा, मोहम्मद इरफान, अर्जुन प्रसाद, सत्य प्रकाश वर्मा, सुरेश चंद्र, रोहित वर्मा व संकुल के समस्त शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *