🔵मीटर पहले सरकारी कार्यालय और अधिकारी कर्मचारी एवं बड़े उद्योगपतियों के घरों एवं कारखाने पर लगे इसके बाद गरीब मध्यम वर्ग के घर पर लगे।

बदायूं 19 फरवरी ।को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी वफाती मिया के नेतृत्व में इकट्ठे हुए कांग्रेसियों ने शहर एवं कस्बा और ग्रामों में लगाए जा रहे विद्युत स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीब विद्युत उपभोक्ताओं का उत्पीड़न को लेकर एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट बदायूं को दिया।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह एडवोकेट महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सुनीता सिंह विधि विभाग के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अकबर डंपी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव ज़ावीर ज़ैदी आउटरीच विभाग के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश एडवोकेट रहे।

ज्ञापन में कहा गया है कि इस समय स्मार्ट विद्युत मीटरों को लगाने का कार्य चल रहा है मीटर लगाने वाले कर्मचारी गरीब लोगों को डरा धमकाकर कहीं कहीं पर जबरन मीटर लगा रहे हैं यह उचित नहीं है।विभिन्न समाचार पत्रों व अन्य सोशलमीडिया के मध्यम से पता चला है की यह स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य , जीनस व एच,पी,सी ,एवं पोलोरिस, कंपनी को मिला है जबकी जीनस कंपनी पहले से ही ब्लैक लीस्टेड बताई जा रही है ।


और पोलोरिस कंपनी के स्मार्ट मीटरों की भी पावर कॉरपोरेशन की टॉप तकनीकी टीम की जांच में यह मीटर फेल साबित हुऎ हैं इस कंपनी को पावर कॉरपोरेशन ने दिसंबर 2024 में नोटिस भी जारी किया है।और इस नोटिस का अभी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है ।
बदायूं जैसे पिछड़े जनपद में अभी ये मीटर ना लगाए जाए तो बेहतर है क्योंकी संविदा पर ही सही इससे मीटर रीडरो के हजारो पद समाप्त होंगे और इस में लगे लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
और अगर लगाना ही है तो सबसे पहले चेक मीटर सरकारी कार्यालय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़े उद्योगपतियों के घरों और कारखाने पर लगे ।


हम कांग्रेस के लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन यहाँ विद्युत उपभोक्ताओं में यह संका बनी हुई है की इन मीटरों की कितनी कीमत कंपनी वसूल करेगी एवं बिल अधिक आएंगे तो कैसे ठीक होंगे।पहले इसकी कीमत को सर्वजैनिक किया जाए और जोर जबरदस्ती के बल पर यह मीटर ना लगाए जाए इस मौके पर शहर प्रवक्ता नदीम उद्दीन इकरार अली हाजी ताहिरउद्दीन आलोक जोशी एडवोकेट जयप्रकाश जमशेद तुर्क सोनपाल रामचंद्र मौर्य अब्दुल सलाम हाजी इमरान कल्लू अंसारी हाजी नजीर डॉक्टर अशरफ अकलीम वैध अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष बनने खान इरफान हुसैन वसीम अली खान देवेंद्र शर्मा रामचंद्र बबलू का लोकेश वाहिद हाजी नजीर हुसैन इस्लाम अली आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *