अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थाना जानसठ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस, स्वच्छ पानी की उपलब्धता आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई व रख-रखाव तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना परिसर में खडे माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा थाना पर नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी की गयी तथा उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री यतेन्द्र नागर सहित अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट । रूखशीद अहमद

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *