
दातागंज – तहसील में संपन्न हुआ बार एसोसिएशन का चुनाव अजय कुमार गुप्ता , निर्वाचित हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
निर्विरोध सचिव हुए संतोष यादवकोषा अध्यक्ष हुए सली रज्जाक
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
बदायूं,दातागंज तहसील में आज बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें टोटल 99 मत अधिवक्ताओं द्वारा डाले गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिए तीन लोग चुनाव लड़े थे जिसमें अध्यक्ष पद पर 39 मत अजय कुमार उर्फ टीटू गुप्ता को प्राप्त हुए और वह अध्यक्ष चुने गए तथा दूसरे नंबर पर केपी सिंह रहे जिन्हें 34 मत प्राप्त हुए तीसरे नंबर पर जाने आलम रहे जिन्हें 21 मत प्राप्त हुए इसके अलावा संतोष सिंह निर्विरोध सचिव चुने गए वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए दो लोग चुनाव लड़े थे

जिसमें सली रज्जाक को 58 मत प्राप्त हुए और वह विजई हुए तथा बलवीर सिंह को 21 मत प्राप्त हुए और वह दूसरे स्थान पर रहे।कोषा अध्यक्ष पद में 6 मत निरस्त हुए तथा अध्यक्ष पद के लिए 5 मत निरस्त पाए गए वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए अजय कुमार टीटू गुप्ता ने कहा कि वह तहसील बार एसोसिएशन के लिए हर संभव मदद करेंगे

और सार्थक कार्य करेंगे तथा मुंसिफी कोर्ट से जो थाने छूट गए हैं उन्हें भी वापस लाने का प्रयास करेंगे इसके अलावा उन्होंने सभी मतदाताओं और निर्वाचन कराने वाली एल्डर कमेटी का आभार व्यक्त किया।एल्डर कमेटी में एडवोकेट धर्मेंद्र पाल मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद जाहिद, आशा दीक्षित , विनोद कुमार सिंह,अजीत कुमार सिंहएडवोकेट सहायक चुनाव अधिकारी ,थे।
