बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 20 फरवरी

Id.no UP3105872262804MAR06081985

Ref.no 22AUG2024LMP001727

(लखीमपुर )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेड़ा परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन चीनी मिल के यूनिट हेड अवधेश गुप्ता के निर्देश पर किया गया, जिसमें चरक हास्पिटल लखनऊ से आये डॉ पवन कुमार मौर्य (न्यूरो एंड स्र्टोक स्पेशलिस्ट) द्वारा मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाए वितरित की गई।
शिविर का उद्घाटन खंभारखेडा चीनी मिल के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय किसानो ,महिलाओं , मिल कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मिल परिसर के निकट एवं आसपास के लोगों की नि: शुल्क जांच किया गया ।स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए चीनी मिल द्वारा समय-समय पर शिविर का आयोजन किया जाता रहा है । इससे पूर्व माह नवम्बर में शिविर का आयोजन किया गया था। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 234 किसान भाइयों एवं चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण व जनरल चेकप कराया गया । उक्त कार्य में चीनी मिल के डाक्टर धर्मेन्द्र त्रिपाठी एवं उनके स्टाफ का काफी सहयोग रहा ।
यूनिट हेड ने लखनऊ से आये डॉक्टरों की टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड खंभारखेडा द्वारा समाज के हित में इस तरह का आयोजन किया जाता रहेगा।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *