एसपी द्वारा पुलिस कर्मियों को सर्विलांस के कार्य हेतु प्रदान किया प्रशिक्षण

  • एसपी द्वारा अपराध एवं अपराधियो की निगरानी मे सुगमता हेतु जनपद के समस्त थानों के एक पुलिस कर्मियों को सर्विलांस के कार्य हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर।

अपराध एवं अपराधियो की निगरानी मे सुगमता हेतु जनपद के समस्त थानो पर नियुक्त कम्प्यूटर भिज्ञ 01-01 पुलिस कर्मियों को सर्विलांस के कार्य हेतु गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर के बुद्धा काम्पलेक्स स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण देकर पुनः तैनाती स्थल पर ही नियुक्त किया गया। अर्थात् अब सर्विलांस का गठन अब थाना स्तर पर भी हो गया, जिससे अपराध एवं अपराधियों की निगरानी सुगमता से की जायेगी। इस दौरान उप निरीक्षक दिनेश कुमार सरोज प्रभारी सर्विलांस सेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *