किसानों को कीटनाशक दवाओ के छिड़कावों के बारे में जानकारी दी गई।

रोहित सेठ

हिल इंडिया लिमिटेड द्वारा किसान विज्ञान केंद्र गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश में किसानों को कीटनाशक दवाओ के छिड़कावों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिल इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर रोहित कुमार रहे एवं कार्यक्रम के विजिट अतिथि डॉ विनोद कुमार जिला कृषि अधिकारी गौतम बुद्ध नगर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कीटनाशक दवा के छिड़काव के बारे में एवं गन्ने की खेती धान की खेती एवं संपूर्ण फसलों के बारे में एवं किसानों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों यूरोपीय मक्का बोरर गोभी, टमाटर का कीड़ा, गोभी, आलू और अन्य फसलों के बारे में वक्ताओं ने संपूर्ण समाधान किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डॉ विपिन कुमार कार्यालय प्रभारी गौतम बुद्ध नगर, डॉ अरविंद मिश्रा कार्यालय प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र अमरोहा,डॉ अरविंद कुमार कार्यालय प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र हापुड़, डॉ पी के सिंह डायरेक्टर सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी मेरठ डॉक्टर बोनिका पंत सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट कृषि विज्ञान केंद्र गौतम बुद्ध नगर,डॉ मोहन सिंह सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट कृषि विज्ञान केंद्र गौतम बुद्द नगर रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार जरवाल एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के ई सी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली ने किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *