किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का सजीव प्रसारण कार्यक्रम सम्पन्न।

रोहित सेठ

वाराणसी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, कल्लीपुर, वाराणसी पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का प्रसारण भागलपुर, बिहार से केन्द्र परिसर पर सजीव प्रसारण का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नील रतन पटेल, माननीय विधायक सेवापुरी एवं विशिष्ट अतिथि विनीता सिंह, अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, वाराणसी, उदाभान सिंह प्रगतिशील कृषक थे।केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, ड़ॉ. नवीन कुमार सिंह के दिशा निर्देश में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9.8 करोड़ किसानों को सीधे बटन दबा कर उनके खाते में लगभग 20 करोड़ रूपये का हस्तानंतरण किया गया और इस कार्यक्रम में लगभग 823 किसानों ने प्रतिभाग किया |

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed