राजस्थान के सीकर के खाटू श्याम में 28 फरवरी से शुरू होने वाला मेला 12 दिन तक चलेगा. इस मेले में करोड़ों लोग बाबा के दर्शन करेंगे. 10 हजार सुरक्षाकर्मी मेले की सुरक्षा में तैनात रहेंगे. खाटू श्याम मंदिर को बंगाली कारीगरों द्वारा विशेष तौर पर सजाया जा रहा है. 358 सीसीटीवी कैमरा से 24 घंटे नजर रहेगी. मेले में लोगों के लिए 10 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

महाकुंभ के बाद राजस्थान के सीकर के खाटूश्याम में देश का सबसे बड़ा मेला शुरू हो रहा है. मेले में इस बार वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई गई है।सीकर पुलिस अधीक्ष अनिल देशमुख ने बताया की जयपुर में हुई प्रशासन की बैठक में यह फैसला लिया गया. साथ ही मेले के दौरान खाटू श्याम का पूरा क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा. मेले में राजस्थान के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित देश भर से करोड़ों श्रद्धालु आते हैं.

प्रतिदिन 8 से 10 लाख लोग बाबा श्याम के दर्शन करेंगे. 24 घंटे मेले के दौरान दर्शन की व्यवस्था रहेगी. रींगस से पैदल खाटू श्याम तक आने वाले श्रद्धालुओं को 28 किलोमीटर पैदल चलना होगा.

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *