राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में समोगर के आठ बच्चे हुए सफल

सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में विकास क्षेत्र मिठवल के पीएम श्री कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय समोगरा के आठ बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। बच्चों की सफलता पर विद्यालय परिवार द्वारा सफल सभी बच्चों को फूलमाला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा बधाई दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2025 के जारी परिणाम में जिले की मेरिट में उक्त विद्यालय के आठ बच्चों में अनुज ने 107 अंक प्राप्त करके जिले में पाँचवा स्थान प्राप्त किया। वहीं रुचि 13वां, नवशक्ति ने 15वां, नज़बुल हुदा ने 18वां, शिवरतन ने 23वां, आदर्श ने 25वां, संजय यादव ने 27वां एवं अमरजीत ने 36वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सभी सफल बच्चों को नवी कक्षा से लेकर 12वीं तक की शिक्षा हेतु प्रति माह 1000 रूपये की दर से उन्हें सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्त होगी, जो कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी। यह परीक्षा गरीब बच्चों के आगे की शिक्षा के मदद के लिए ही सरकार द्वारा आयोजित की जाती है। जिले में मात्र समोगरा विद्यालय से ही कुल आठ बच्चों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इन बच्चों की सफलता में विद्यालय के शिक्षक शिक्षक मदन चंद, अनुराग कुमार, ऋषिधर द्विवेदी सहित वन्दना पाण्डेय, नाजली सफी, अकील मेकरानी, शिव प्रसाद चौधरी, आदित्यनाथ, राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी, कविता, नितिका, गिरजेश, मेनका दीक्षित, सचकला शिक्षामित्र का भी विशेष योगदान रहा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने उक्त विद्यालय सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के कुल 161 सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *