जौहरी ब्लॉक मेकर्स के संस्थापक नन्दलाल जौहरी का निधन

रोहित सेठ

वाराणसी। बनारस में प्रिटिंग के क्षेत्र में परिवर्तन कर एक कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्रिटिंग जगत के शंहशाह के रूप में प्रसिद्ध एवं व्यापारी नेटवर्क के संस्थापक अपूर्व मित्तल के दादा नन्दलाल जौहरी (86) का निधन शुक्रवार को शिवाजी नगर, महमूरगंज स्थित आवास पर हो गया।
शवयात्रा शुक्रवार को रात्रि 12 बजे आवास से निकल कर हरिचंद्र घाट पर पहुचकर, अत्येष्टि संपन्न हुईं।
शवयात्रा में बड़ी संख्या में नगर के व्यापारी, समाजसेवी, पत्रकार एवं गणमान्य लोग शामिल रहे।
स्वर्गीय नन्दलाल जौहरी अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी, पुत्र-जय मित्तल, विजय मित्तल, पुत्री संगीता गोयल, पोता- अपूर्व मित्तल- पत्नी स्वाति मित्तल, अक्षय मित्तल-मिताली, आयुष मित्तल-श्रिया, आकाश मित्तल-अंविता, एवं परपोती-इलीशा, वैष्णवी सहित भरा-पूरा परिवार छोड गए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *