गर्व का क्षणः बीएचयू के प्रो. एस. श्रीकृष्ण नवाचार के लिए विज़िटर्स अवॉर्ड से सम्मानित।

रोहित सेठ

वाराणसी,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक, शिक्षक तथा शोधकर्ता अपने योगदान एवं अनुकरणीय उपलब्धियों से संस्थान को गौरवान्वित करते हैं। इस क्रम में विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान स्थित जैवरसायन विभाग के प्रो. एस. श्रीकृष्ण को नवाचार के लिए भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित विज़िटर्स अवॉर्ड से विभूषित किया गया है। प्रो. श्रीकृष्ण को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में विज़िटर्स कॉन्फ्रेंस 2024-25 के उद्घाटन समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रो. श्रीकृष्ण को यह सम्मान राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को बढ़ावा देने के लिए क्वांटम प्रौद्योगिकी में नवीन स्वदेशी नवाचार विकसित करने हेतु प्रदान किया गया है।
उद्घाटन सत्र के दौरान, राष्ट्रपति ने नवाचार, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास की श्रेणियों में आठवें विजिटर पुरस्कार प्रदान किए।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed