पूर्व की भाँति परंपरा रहेगी कायम — जन्त्रलेश्वर यादव।

रोहित सेठ

वाराणसी काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्त्रलेश्वर यादव ने बताया कि रंग भरी एकादशी के एक दिन पूर्व महालक्ष्मी मूर्ति/भारत माता मूर्ति का दर्शन पूजन एवं उनके चरणों में अबीर गुलाल चड़ाने की परम्परा रही है। उसके दूसरे दिन रंग भरी एकादशी पर बाबा का गौना होता है उसके तीसरे दिन महाश्मशान नाथ जी का पूजन ,भस्म से अभिषेक होता है। वर्षों की परम्परा जो चली आ रही है उसको कायम रखा जाये। पिछले वर्ष भी यह परम्परा टूटने नही पायी थी। हम सभी माता अन्नपूर्णा के चरणों में अबीर गुलाल चड़ाकर परम्परा को कायम रखने का काम किये थे। हम सब यही चाहते हैं कि परम्परा अनवरत चलती रहे। विश्वनाथ धाम में माता महालक्ष्मी / भारत माता की मूर्ति जल्द से जल्द लगाई जाए ताकि काशी वासियों की आस्था बनी रहे। जिलाधिकारी वाराणसी से आज काशी विश्वनाथ दल का एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर पुनः बताया ,,,प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमा जायसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरती शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा सिंह, सुधांशु जायसवाल इत्यादि प्रमुख लोग रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *