बदायूं : राजकीय महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत विश्व थायराइड दिवस ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीको से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. बरखा, डॉ. सरिता यादव व डॉ. गौरव कुमार सिंह ने थायराइड रोग के कारण और निवारण विषय पर अपने व्याख्यान द्वारा छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की। मुख्य वक्ता डॉ. आकांक्षा सिंह ने थायरॉइड से जुडी सभी समस्याओ तथा उनके समाधान के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता तथा संचालन डॉ बरखा ने किया।

इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय की मिशन शक्ति कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिल्सी की डॉ. आराधना वर्मा, डॉ. डॉली, डॉ सारिका शर्मा, कीर्ति, सुंदरम, दीक्षा, रूपम, प्रियंका, स्वाति दुबे, शिवानी, ललिता, अनु सक्सेना, उदित प्रताप सिंह, नायब सिंह यादव, अभिनव पाठक, शिवलेश यादव, अभिलक्ष्य चौहान, शिखा शाक्य, आकांक्षा भारती, मेघा शर्मा, शिप्रा सोलंकी, भूमि शर्मा, आकांक्षा गौतम, स्वाति शर्मा, सुहानी गुप्ता, शिवानी भारती, दिशा मिश्रा, तान्या सक्सेना, प्राची मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सरिता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *