लखीमपुर खीरी थाना फरधान में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा आयोजित किया गया थाना समाधान दिवस ।

लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा थाना फरधान पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादों की समस्यायों को सुना गया तथा राजस्व ओर पुलिस विभाग के अधिकारियों /कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने‌ हेतु निर्देशित किया गया ।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्राथना पत्रों का गुणवतापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थाना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके इसके अतिरिक्त जनपद के क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने अपने सकिल के थानों पर उपस्थित रहकर जनशिकायतो का निस्तारण कराया गया ।

बहुआयामी समाचार लखीमपुर खीरी संवाददाता संदीप कुमार

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *