रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784

मितौली खीरी, 8 मार्च: आज आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। आप को बताते चलें कि होली का त्योहार 14 मार्च दिन शुक्रवार को मनाया जायेगा और इसी दिन शुक्रवार होने की वजह से नमाज भी है। इसी को लेकर आज नवागत थाना प्रभारी मितौली शिवाजी दुबे ने हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के मुख्य लोगों को तथा पत्रकारों को बुलाकर एक बैठक आयोजित की जिसमें त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने एवं भाईचारा तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा कहा कि होलिका दहन अपने पूर्ववत स्थान पर ही होगा । यदि स्थान बदलना चाहते हैं तो यदि गाँव के सभी लोग सहमत हों तभी स्थान बदला जायेगा। इसके साथ ही यह भी यह भी बताया गया कि त्योहार खुशी के प्रतीक है इस दिन मदिरा पीकर माहौल खराब करने वालों से बचने का संदेश दिया। इस मौके पर सी ओ शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि सभी लोग आपसी सहमति से मिलजुल कर त्योहार मनायें। बच्चों को मोटर साइकिल कतई न दें जिससे कोई अप्रिय घटना घटे एवं शांति का विशेष ध्यान रखने की अपील की। इस अवसर पर co शमशेर बहादुर सिंह, एस एच ओ शिवाजी दुबे तथा हिंदू और मुस्लिम पक्ष के प्रमुख लोग , विभिन्न पत्रकार भी उपस्थित रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: रेडक्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए जीवन रक्षा और सामाजिक जागरूकता के गुर MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आज राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के लिए एक वृहद जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यह कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया:टीबी जागरूकता: मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को ‘निक्षय मित्र’ बनकर समाज से टीबी उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया।जल संरक्षण: डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पानी की हर बूंद को कीमती बताते हुए स्कूलों/घरों में ‘वाटर बेल’ लगाने और आरओ (RO) से निकलने वाले वेस्ट पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने की अपील की। इस दौरान जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी बांटे गए।नशामुक्ति संकल्प: कैडेट्स को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा, “हमारा शरीर डस्टबिन नहीं है।” तंबाकू से कैंसर और अत्यधिक अल्कोहल से लिवर की गंभीर बीमारियां होती हैं। इसके बाद सभी कैडेट्स ने खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण: डॉ. अनुराग ने आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के लिए ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का दिल काम करना बंद कर दे, तो 1 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को 1 मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार मुंह से सांस (30 बार दबाव और 2 बार सांस का चक्र) देकर और 1 वर्ष से छोटे बच्चे को 1 मिनट में 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर जीवन बचाया जा सकता है।इस सफल आयोजन में रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार और प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।