रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784

बेहजम खीरी, 9 मार्च नीमगांव थाने से कुछ ही दूर एक फल विक्रेता तथा ग्राहक के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस प्रशासन सख़्त हो गया है। आपको बता दें कि कल सायं काल में फल विक्रेता शकील तथा अनूप के बीच अंगूर ख़रीद को लेकर कुछ विवाद हो गया था विवाद इतना गहरा गया कि देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गयी, दोनों पक्षों के अपने अपने समर्थक आमने सामने आ गए और फिर जम कर लाठी डंडे, ईट पत्थर चले। जहाँ पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही और अपना मोबाइल चलाती रही। जिसकी सूचना क्षेत्राधिकारी मितौली शमशेर बहादुर सिंह को हुई जिन्होंने मौके पर पहुँच कर मामले को शान्त कराया। तथा कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। जिसकी जांच करते हुए आज तीन दारोगाओं रामवीर, शशिकांत द्विवेदी तथा ओमप्रकाश को दोषी पाया गया जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed