🔵प्यार और सौंदर्य के साथ मनाएं होली का त्यौहार

मुजफ्फरनगर।थाना रामराज मे होली व जुम्मे की नमाज को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा सभी से अपील की गई की होली को शांति से प्यार से मनाएं।

थाना प्रभारी सुनील कसाना ने सभी से मिलजुलकर प्यार से रहकर एक दूसरे का त्योहार मनाएं तथा स डी एम साहब ने भी मिल जुलकर त्यौहार मनाने की अपील की ओर पत्रकारों से वार्ता करते हुए थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि सभी भारतीय हैं और भारतीय एक होकर एक दूसरे से मिल जुलकर त्यौहार मनाते आ रहे हैं सभी को भाईचारे के साथ रहना चाहिए तथा जो असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा उन पर कार्यवाही की जाएगी कोई भी धार्मिक स्थलों पर रंग न डालें आपसी सहयोग बनाए रखें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *