रिपोर्ट:रजनीश राजपूत

अजीतमल/ औरैया:-अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को श्री जनसहयोगी इण्टर कालेज अमावता में प्रथम पाली में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा 2025 विषय सामाजिक विज्ञान का पेपर छात्र शीलू पुत्र सर्वेश कुमार निवासी साँफर थाना अजीतमल जनपद औरैया के स्थान पर सुनियोजित तरीके से चंदन पुत्र सर्वेश कुमार नि0 अटसू थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 18 वर्ष को परीक्षा देते समय सचल दल टीम के सदस्यों द्वारा पकड़ा गया ।

जिसके सम्बन्ध में स्टैटिक मजिस्ट्रेट श्री सुनील कुमार की तहरीर के आधार पर थाना अजीतमल, औरैया पर मु0अ0सं0 124/25 धारा 319(2)/336(3)/340(2)बीएनएस तथा 13/2 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण )अध्यादेश 2024 बनाम चंदन उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया अभियुक्त चंदन उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed