पत्रकार के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने को लेकर डुमरियागंज एसडीएम डॉक्टर संजीव दीक्षित को ज्ञापन देते हुए आईजेए के पदाधिकारी

पत्रकार के हत्यारो को दी जाए कड़ी से कड़ी सजा-राजेश यादव

पत्रकार के हत्यारो को जल्द गिरफ्तार कर सजा न दी गई तो आईजेए चलायेगा आन्दोलन-पुरूषोत्तम दूवे

डुमरियागंज मे इडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने राज्यपाल को सम्बोधित एसडीएम को ज्ञापन देकर कारवाई की की मांग़

सूरज गुप्ता
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर

सीतापुर के महोली तहसील के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड को लेकर तहसील इकाई के पत्रकारो मे गहरा आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को इंडियन जनर्लिस्ट एसोसिएशन की डुमरियागंज तहसील शाखा ईकाई के अध्यक्ष राजेश यादव व संरक्षक विक्रांत श्रीवास्तव की अगुवाई मे राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी डुमरियागंज डॉक्टर संजीव दीक्षित को दिया गया। इस दौरान पत्रकारो ने एक स्वर मे हत्यारो को कडी सजा दिऐ जाने तथा परिजनों की सुरक्षा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की माँग की।तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि यदि जल्द पत्रकार के हत्यारो को गिरफ्तार कर सजा न दी गई तो आईजेए प्रदेश व्यापी आदोलन छेड़ने को बाध्य हो जाएगा। महामंत्री पुरुषोत्तम दुबे ने कहा कि पत्रकारों के साथ आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। सरकार को पत्रकारों के हित के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए लागू करना चाहिए। वही प्रदेश सचिव हाशिम रिजवी ने कहा कि पत्रकार के दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए।इस दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान विजयपाल चतुर्वेदी ,मोहम्मद इस्माइल , आदित्य सिंह, सफायत अली, देवानंद पाठक, कुलदीप दुबे, संदीप दुबे ,देवी प्रसाद, मोहम्मद शाहिद, सच्चिदानंद मिश्र, गणेश अग्रहरि, अजीम हैदर, अनिल विनोद कुमार यादव,आदि पत्रकार एंव पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed