ट्रैक्टर ट्राली पर लोड हरे जामुन का 11 बोटा समेत एक आरोपी गिरफ्तार

सूरज गुप्ता
बढ़नी–सिद्धार्थनगर

50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डी कंपनी के जवानो द्वारा ग्राम ढडउल से बढ़नी आरा मशीन पर ले जाते समय सरयू नहर के पास से ट्रैक्टर ट्राली पर लोड हरे जामून का 11 बोटा समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग इटवा के सुपुर्द कर दिया गया।
50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डी कंपनी बढ़नी के कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार के अगवाई मे भारत नेपाल सीमा क्षेत्र मे तस्करो के विरुद्ध लगातार अभियान के तहत जवानो द्वारा बुधवार को सशस्त्र सीमा बल डी कंपनी के जवानो द्वारा ट्राली ट्रैक्टर पर लोड 11 हरे जामुन के बोटा समेत एक व्यक्ति को ग्राम ढडउल से बढ़नी आरा मशीन पर ले जाते समय सरयू नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद इरशाद आलम पुत्र मकसूद आलम निवासी ग्राम दुधवानिया थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर है। अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग इटवा के सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त बरामदगी मे सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, आरक्षी अजीत कुमार, श्याम राव , कृष्ण मौर्य , आनंद यादव, वनरक्षक संतोष कुमार रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *