रिपोर्टर। रूखशीद अहमद

मुजफ्फरनगर:मीरापुर क्षेत्र के कैथौडा गांव मे रामराज की ओर से आ रही एक कार में गन्ने से लधे ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्राले ने टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए तथा कार चालक की मौत हो गई।
शाहपुर के गांव किनौनी निवासी 52 वर्षीय अनन्त पाल पुत्र जगत सिंह रामराज क्षेत्र के गांव स्याली में ग्रामीण सचिव के पद पर कार्यरत है तथा बुधवार की देर शाम कार में सवार होकर रामराज से वापस घर लौट रहे थे। जब इनकी कार मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर गांव कैथोड़ा पहुंची तभी सामने से आ रहे गन्ने से लधे ट्रैक्टर-ट्राले के चालक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तेज आवाज हुई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को बुलाकर घायल को अस्पताल भिजवाया तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर क्षतिग्रस्त कार को राजमार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। उधर अस्पताल में चिकित्सक ने घायल अनन्त पाल को मृत घोषित कर दिया।

1 view

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *