दिल्ली के आनंद विहार इलाके की झुग्गी-बस्ती सेवा बस्ती में लगी भीषण आग में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।मृतकों की पहचान 1-मृतक जागे सिंह, जिला बांदा, गांव खेहरा, 2-श्याम सिंह पुत्र रामपाल, औरैया, गांव नवादा 3 कांता प्रसाद पुत्र रामपाल, औरैया, गांव नवादा के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आग लगी तब ये तीनों झुग्गी के अंदर ही सो रहे थे और बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचीं और शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा, “यह एक दुखद घटना है। दिल्ली सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा”।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *