रंगो के पर्व होली के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में होली का पूजन कर पुलिस लाइन के सदस्यों एवं बच्चों को मिष्ठान व उपहार वितरित कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गयी।

आज दिनाँक 13.03.2025 को होली पर्व के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ में होलिका रखी गयी थी जिसका पूजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा विधि-विधान से किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में रह रहे पुलिस परिवार के सदस्य एवं बच्चे शामिल हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों तथा छोटे बच्चो को मिष्ठान, होली के रंग, उपहार एवं चॉकलेट वितरित किये गये तथा सभी को सुरक्षित एवं हर्षोल्लास से होली पर्व बनाने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष दिया गया। पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गयी। छोटे बच्चों द्वारा होली के मधुर संगीत पर नृत्य करते हुए सभी का मन मोह लिया गया। अच्छी प्रस्तुति देने वाले बच्चो को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी श्री शक्ति सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *