शीर्षक – होली आई होली आई अपने साथ रंगों को लाई

होली आई होली आई अपने साथ रंगों को लाई,
मन में हर्शोल्लास संग खुशियां है छाई ।
कोरे जीवन को रंगों से भरकर ,
शांत मन को मेरे मचलाई ‌।
होली आई होली आई अपने साथ रंगों को लाई…..
अच्छाई के जीत की पहचान को लाई ,
देखो सबके मन में प्रेम, उमंग, सद्भाव और खुशी है छाई ।
होली आई होली आई अपने साथ रंगों को लाई……
सुजीत के मन में देखो आज सात रंग के भाव है छाई,
शिव शंभू को सादर प्रणाम भांग,धतुरा की रंगत छाई।
होली आई होली आई अपने साथ रंगों को लाई……
ढोल, मंजीरा संग फगुआ गीत सबके मन को है खुब नचाई,
फगुआ गीत संग बरसे रंग भींगे आज सबके अंग ।
होली आई होली आई अपने साथ रंगों को लाई….
गोझिया, गुलगुला और बने हलुआ, लालजामुन की मिठास छाई ,
फगुआ खेले मामा, काका एक दुसरे के गोझिया खिआई खिआई ।
होली आई होली आई अपने साथ रंगों को लाई…

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *